शारदा यूनिवर्सिटी की टीम ने जैविक खेती के लिए किसानों को किया जागरूक।

" alt="" aria-hidden="true" />बिलासपुर- शनिवार को बिलासपुर कस्बे के अंतर्गत दलेलगढ गांव के नजदीक क्षेत्र के बड़े किसान संजय भैया द्वारा जैविक खेती के अंतर्गत उगाई जा रही सब्जियों का निरक्षण करने शारदा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरों की एक टीम वरिष्ठ डॉक्टर उत्प्ल के नेतृत्व में पहुँची।


" alt="" aria-hidden="true" />
 किसान संजय भैया ने बताया कि आज के युग मे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गए है।जिसके लिए कीटनाशक दवाइयों से तैयार सब्जियां व फल जिम्मेदार है।उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दलेलगढ गाँव के नजदीक लगभग 25 एकड़ भूमि पर  जैविक खेती के द्वारा भिन्न-भिन्न किस्म की सब्जियों की फसल तैयार की है।जिसके निरक्षण के लिए आज शारदा यूनिवर्सिटी से वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम पहुची। संजय भैया ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने जैविक खादों से उत्पन्न फसलो का गहनता से निरक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने जैविक फसल में लगने वाले रोगों को दूर करने के उपाय बताए। डॉ उत्प्ल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जैविक खेती के बारे में नही जानते है। जिसके लिये आज संजय भैया के नेतृत्व में उन्होंने सैकड़ो किसानों को जैविक खेती के फायदे , उन्हें तैयार करने व उनके रखरखाव की जानकारी दी। 
इस दौरान महेंद्र प्रधान तुगलपुर, संजय भैया, मा. दिनेश नागर,प्रेम प्रधान, अरुण नागर,डॉ. बदरुल, डॉ. प्रदीप त्रिपुरा, डॉ. सि. ए. देवी, प्रसून कुमार सिंह ,रजनीश कुमार , आस्था दुबे ,सोनू, तेजांशु ,अंबिका, सोमांश प्रकाश, श्रेयाश्री ,मोनी आदि लोग मौजूद रहे।