यात्रा / IRCTC दे रहा वियतनाम में क्रिसमस सेलिब्रेशन का मौका, क्रूज पर होगी पार्टी

यूटिलिटी डेस्क. अगर आप इस साल का क्रिसमस सेलिब्रेशन कहीं विदेश में करने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए वियतनाम का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात यह है कि इन पांच दिन और चार रातों के  टूर पैकेज में आपको हलोंग की खाड़ी में क्रूज पर क्रिसमस सेलिब्रेशन करने भी मौका मिलेगा। CHRISTMAS SPECIAL VIETNAM TOUR EX KOLKATA नाम के इस टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से 23 दिसंबर को होगी। यहा से दोपहर 1:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट वियतनाम के लिए उड़ान भरेगी।


टूर पैकेज से जुड़ी खास बातें..




  1. टूर पैकेज में क्या क्या रहेगा शामिल


     


    टूर पैकेज में इंडिगो एयरलाइंस से आने-जाने की टिकट, थ्री-स्टार होटल में रहना और तीनों समय का खाना शामिल रहेगा। इसके अलावा हलोंग की खाड़ी में क्रूज पर एक रात बिताने का मौका भी मिलेगा। टूर पैकेज के दौरान अन्य साइट भी दिखाई जाएंगी।


     




  2. कितना देना होगा किराया? 


     



    • अगर आप इस टूर के लिए तीन लोगों के ग्रुप में बुकिंग कराते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 49100 रुपए खर्च करने होंगे। दो लोगों द्वारा यह पैकेज लिया जाने पर आपको प्रति व्यक्ति 49100 रुपए खर्च होंगे। सिंगल सिटिंग के लिए यह टूर पैकेज 63500 रुपए में लिया जा सकता है। 

    • अगर आपके साथ बच्चा है, जिसकी उम्र 5 से 11 साल है, तो बेड के साथ आपको 42600 रुपए देने होंगे। वहीं  बिना बेड के 361005 रुपए लगेंगे।


     




  3. कैसे कर सकते हैं बुकिंग?


     



    • आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं।